BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<     NEWS : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2025, 3:57 pm
KHABAR : मुख्‍यमंत्री ने किया आपदा प्रभावितों से वर्चुअली संवाद, बोले- संकट की घड़ी में सरकार आपदा पीडितों के साथ खड़ी है, मुख्‍यमंत्री ने 28400 आपदा प्रभावितों को वितरित की 30 करोड़ से अधिक की राहत राशि, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश में आपदा एवं संकट की घड़ी में प्रदेश सरकार, सभी आपदा पीडितों के साथ खड़ी है। आपदा प्रभावितों को हर संभव सहायता करना हमारी सर्वाेच्‍च प्राथमिकता हैं। आपदा प्रभावितों को हर संभव सहायता करना हमारी सर्वाेच्‍च प्राथमिकता है। यह बात मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मुख्‍यमंत्री निवास से वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्‍यम से प्रदेश के विभिन्‍न जिलो के आपदा पीडितों, प्रभावितों से संवाद करते हुए कही। इस मौके पर मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने प्रदेश के 28 हजार 400 अतिवृष्‍टी, बाढ़ पीडितों (फसल क्षति की राशि छोड़कर) को 30 करोड़ रूपये से अधिक की राहत राशि सिंगल क्लिक के माध्‍यम से प्रभावितों के खाते में अंतरित की। इस मौके पर राजस्‍व मंत्री करण सिह वर्मा, प्रमुख सचिव राजस्‍व विवेक पोरवाल व अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इस मौके पर मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने विभिन्‍न जिलो में वीडियों कांफ्रेंसिंग कक्ष में उपस्थित प्रभावितजनों से चर्चा करते हुए कहा, कि सरकार द्वारा पूर्व में 28 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रभावितों को प्रदान की है और आज 30 करोड़ की राशि इस तरह कुल 58 करोड़ की आर्थिक सहायता अतिवृष्टि बाढ़ आपदा पीडितों को प्रदान की गई है। उन्‍होने कहा, कि अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का प्रशासन द्वारा सर्वे कार्य किया जा रहा है। फसल क्षति पर आर्थिक सहायता का भुगतान भी शीघ्र ही किया जावेगा।

इस मौके पर नीमच के एनआईसी कक्ष में कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा, एडीएम लक्ष्‍मी गामड़, संयुक्‍त कलेक्‍टर राजेश शाह एवं एसडीएम संजीव साहू सहित जिले के आपदा पीडित हितग्राही भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE