खरगोन। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा कसरावद तहसील क्षेत्र के चेतना केंद्र सोनखेड़ी के ग्राम रूपखेड़ा में श्रावणी पर्व मनाया गया। सर्वप्रथम रघुवीर पटेल, पुरूषोत्तम पटेल सोनखेड़ी द्वारा गुरु वंदना के माध्यम से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तत्पश्चात श्रावणी पर्व, षट्कर्म, तीर्थ आवाहन, हेमाद्रि संकल्प, दस स्नान, यज्ञोपवीत नवीनीकरण एवं यज्ञ का विशेष कर्मकांड बीएल पटेल सोनखेड़ी, सतीश पटेल साडली एवं योगेश पटेल मगरखेड़ी द्वारा संपन्न हुआ।
यज्ञ के साथ आहुतियां भी प्रदान की वही आरती के साथ टीपॉट की क्रिया कर कार्यक्रम का समापन हुआ वही कार्यक्रम के समापन के द्वारा श्रावणी पर्व का संदेश देते हुए गायत्री परिवार के रामलाल पटेल रुपखेड़ा ने बताया कि सनातन धर्म में श्रावणी पर्व का बड़ा महत्व है, दस स्नान विधि द्वारा मानव शरीर की शारीरिक एवं मानसिक शुद्धि की जाती है, श्रावणी उपाकर्म आत्म-शुद्धि और पापों से मुक्ति का पर्व है, मनुष्य द्वारा सद्ज्ञान एवं सत्कर्म की मर्यादाओं का कहीं खण्डन हुआ हो, तो उसके प्रायश्चित के लिए तथा श्रेष्ठ जीवन शैली अपनाने का विधान बताया गया।
अंत में माता जी एवं अखंड दीप जन्मशताब्दी वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।इस दौरान चेतना केंद्र सोनखेड़ी के आस-पास के गायत्री परिजन उपस्थित हुए।