BREAKING NEWS
REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<     NEWS : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब खाद्य.. <<     NEWS : भाजपा के युवा संवाद में उठे तीखे सवाल,.. <<     VIDEO NEWS: फाइलों में चमकती सड़कें, जमीन पर बदहाली;.. <<     BIG NEWS : स्वतंत्रता दिवस से पहले नीमच पुलिस का.. <<     KHABAR : 15 अगस्त की शाम रवींद्र भवन में सांगीतिक.. <<     BIG NEWS : एमपी के 20 अफसरों को प्रेसिडेंट मेडल, गृह.. <<     HEADLINES: MP की 9 बड़ी खबरें: 2935 छात्रों को राहत, DA बढ़ा,.. <<     KHABAR : कसरावद में देशभक्ति का अद्भुत नजारा,.. <<     KHABAR : किस वाहन से आते-जाते हैं, सरकार को बताना.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2025, 12:30 pm
KHABAR : नर्मदा नदी में विसर्जित किया पूजा का सामान, फिर तैरने लगा बुजुर्ग, थक कर डूबने से मौत, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से बच्चों के आने पर होगा अंतिम संस्कार, पढे़ खबर 

Share On:-

बुधनी। मध्य प्रदेश के बुधनी में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां नर्मदा नदी में पूजन सामग्री विसर्जित करने आए एक बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है।


थकान के कारण डूबकर मौत
जानकारी के मुताबिक, 65 वर्षीय प्रमोद मिश्रा भोपाल के साकेत नगर में अकेले रहते थे। अपने घर की प्रतिमा और पूजन सामग्री नर्मदा में विसर्जन करने बुधनी के ऐतिहासिक नर्मदा घाट आए थे।उन्होंने नाव में बैठकर पूजन सामग्री विसर्जित की। इसके बाद स्नान करते समय वह तैरने लगे और थकान के कारण गहरे पानी में डूब गए।


नर्मदापुरम ब्रिज की जगह पहुंचे बुधनी घाट
मृतक भोपाल से तीन परिचितों के साथ बुधनी पहुंचे थे। पहले वे नर्मदापुरम ब्रिज पर विसर्जन के लिए गए, लेकिन बाद में नाव व्यवस्था के कारण बुधनी घाट आ गए। वहीं यह हादसा हो गया।


तीन घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव
पुलिस, एसडीएम दिनेश तोमर, एसडीओपी रवि शर्मा घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। नर्मदापुरम से रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। करीब दो-तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव को निकाला गया।


बेटा ऑस्ट्रेलिया और बेटी न्यूजीलैंड से भारत के लिए रवाना
मृतक का बेटा ऑस्ट्रेलिया और बेटी न्यूजीलैंड में हैं। पिता की सूचना मिलते ही भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE