BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 22, 2025, 12:09 pm
BIG REPORT : नीमच पुलिस के बेड़े में शामिल हुई 12 नई डायल-112, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश जोगा व एसपी अंकित जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिले में आपातकालीन सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के लिए शुक्रवार को पुलिस विभाग के बेड़े में 12 नई और आधुनिक सुविधाओं से लैस डायल-112 गाड़ियाँ शामिल की गईं। पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एडीजी उज्जैन जोन उमेश जोगा और पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को रवाना किया।

आधुनिक सुविधाएँ-
इन गाड़ियों में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, वायरलेस संचार, सायरन, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, डैशबोर्ड कैमरा जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। साथ ही, इनमें फोल्डिंग स्ट्रेचर, प्राथमिक उपचार किट और बेड की तरह प्रयोग की जा सकने वाली सीटें भी हैं, ताकि घायलों को अस्पताल ले जाने में परेशानी न हो।

नागरिकों को त्वरित सहायता-
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश जोगा ने बताया कि ये वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किए जाएंगे, जिससे गोल्डन आवर में नागरिकों को त्वरित पुलिस व आपातकालीन सहायता उपलब्ध हो सके।
डायल-112 सेवा पुलिस, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन को एक ही नंबर पर जोड़ती है, जिससे दुर्घटनाओं, अपराध, आगजनी और महिला सुरक्षा संबंधी मामलों में त्वरित कार्रवाई संभव होगी।

इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया सहित जिले के अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE