BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 22, 2025, 1:36 pm
KHABAR : नगर की कृषि उपज मंडी समिति सैलाना में अनुविभागीय अधिकारी मनीष कुमार जैन को दी विदाई, समारोह में अधिकारियों-कर्मचारियों की आंखें हुई नम, पढ़े खबर 

Share On:-

सैलाना। नगर की कृषि उपज मंडी समिति सैलाना के हाल में अनुविभागीय अधिकारी मनीष कुमार जैन का स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। जैन ने बीते तीन वर्षों तक सैलाना विधानसभा क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दीं।

कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में प्रशासनिक अमले के साथ पूरी निष्ठा से कार्य किया। 

विदाई समारोह में अपने विचार व्यक्त करते हुए जैन ने कहा कि सैलाना में अपने कार्यकाल के दौरान जनप्रतिनिधियों और आम जनता से जो सम्मान और स्नेह मिला है, वह जीवनभर मेरी यादों में रहेगा।

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल, मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़, व्यापारी प्रकोष्ठ के सुरेंद्र मेहता, ललित चंडालिया, सौरभ रांका, मंडल महामंत्री सुभाष भाबर, शैतानसिंह पटेल, उपसरपंच संघ जिला अध्यक्ष सुखबीर सिंह चौधरी, अंबिका पाटीदार, देवचंद पाटीदार, छोगालाल पाटीदार, लखन चंदेल, ललित कसेरा, प्रभुलाल बाबर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं किसान बंधु मौजूद रहे। इस अवसर पर नवागत मंडी सचिव रमन सिंह का भी स्वागत किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE