BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 22, 2025, 2:47 pm
KHABAR : बीएसएनएल टावर होने के बाद भी नहीं मिल रहा नेटवर्क, मोबाइल नेटवर्क के लिए 20 किमी दूर जाना पड़ता है, ग्रामीणों ने बालाघाट-बैहर मार्ग पर किया चक्काजाम, पढे़ खबर 

Share On:-

बालाघाट। परसवाड़ा जनपद क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को बालाघाट-बैहर राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। मोहनपुर, चालीसबोड़ी, कसंगी और कावेली गांव के निवासियों का कहना है कि उनके क्षेत्र में बीएसएनएल का टावर लगा है, लेकिन नेटवर्क नहीं मिल रहा है।


20 किलोमीटर दूर जाकर मिलती है नेटवर्क सुविधा
नेटवर्क की समस्या से निपटने के लिए ग्रामीणों को 20 किलोमीटर दूर बालाघाट और उकवा जाना पड़ता है। इससे पहले 30 मई को जनसमस्या निवारण शिविर और 5 अगस्त को जनसुनवाई में भी ग्रामीणों ने यह मुद्दा उठाया था। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।


स्वास्थ्य सेवाएं और मनरेगा का काम प्रभावित
परसवाड़ा जनपद पंचायत सदस्य रमेश पंद्रे के अनुसार, नेटवर्क की समस्या से आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। साथ ही केवायसी, पेंशन आवेदन, संबल योजना और मनरेगा से जुड़े कार्य भी रुके हुए हैं। मजदूरों की ऑनलाइन हाजरी और मस्टर रोल से संबंधित काम नहीं हो पा रहे हैं।


18 से अधिक गांवों में नहीं पहुंच रहा नेटवर्क
नक्सल प्रभावित बैहर और परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के जंगल इलाके में स्थित 18 से अधिक गांवों के लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। गांगुलपारा के बंजारी में किए गए चक्काजाम से मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से रुक गया है। ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन अभी भी जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE