BREAKING NEWS
KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2025, 4:54 pm
BIG NEWS : नीमच की बघाना थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ईनामी आरोपी दिलीप चढ़ा हत्थे, इस मामले में हुआ था फरार, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। पुलिस थाना बघाना को एक बड़ी सफलता मिली है। करीब एक वर्ष पुराने मानव दुर्व्यापार के प्रकरण में फरार चल रहे ईनामी आरोपी दिलीप तेली (35 वर्ष), निवासी तेलनखेड़ी जागोली, थाना दानपुर जिला बाँसवाड़ा (राजस्थान) को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई कर आरोपी को दबोचा।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 368/2024 धारा 143(2), 318(4), 319(2), 111(4), 3(5), 115(2), 351(2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज है। पुलिस रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जा रही है ताकि अन्य फरार आरोपियों की भी पतारसी हो सके।

सराहनीय भूमिका-
इस कार्रवाई में निरीक्षक नीलेश अवस्थी, सउनि कैलाश सोलंकी, प्रआर कैलाश चौधरी, प्रआर मोनवीर सिंह और आरक्षक ओमप्रकाश पारगी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE