मंदसौर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मंदसौर में चल रहे 50 वें गणेशोत्सव के अंतर्गत बुधवार को संध्या आरती का आयोजन श्रद्धा व उत्साह के साथ हुआ। इस अवसर पर बैंक की प्रशासक एवं कलेक्टर अदिति गर्ग ने विधिविधान से भगवान गणेशजी की आरती कर जिले की सुख-समृद्धि व उन्नति की कामना की।
आरती में बैंक परिवार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।