खरगोन। पुलिस आरक्षक राहुल चौहान ने निरीक्षक पर मारपीट और गाली-गलौज के गंभीर आरोप लगाए थे। चौहान और उनकी पत्नी जयश्री ने कुत्ता गुम होने की घटना पर विवाद के दौरान मारपीट का आरोप लगाया।
इस मामले पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कप्तान ने त्वरित एक्शन लिया। शिकायत और सड़क जाम (खंडवा-बराड़दा हाईवे पर चक्काजाम) के बाद कार्रवाई हुई। अब जांच का जिम्मा बुरहानपुर एएसपी अंतरसिंह कनेश को सौंपा गया है, जो डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर की जाएगी। एसपी मीना ने साफ कहा दृ घटना गंभीर है, निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।