BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2025, 2:34 pm
KHABAR : सोयाबीन फसल में भारी नुकसान, किसानों ने तहसील टप्पा कुकड़ेश्वर पर सौंपा ज्ञापन, सरकार तुरंत सर्वे करवाकर किसानों ने की मुआवज़ा की मांग, पढे़ दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। आज दोपहर लगभग 1.30 बजे तहसील मनासा के खड़ावदा, घोटा पिपलिया, बड़ी खड़ी, फुलपुर, साकरिया खेड़ी, कुकड़ेश्वर आमद सहित आसपास के गांवों के किसान बड़ी संख्या में तहसील टप्पा कुकड़ेश्वर पहुंचे। यहां किसानों ने तहसीलदार नवीन सालोत्रा को सोयाबीन की फसल में हो रहे भारी नुकसान को लेकर ज्ञापन सौंपा।


किसानों ने बताया कि खेतों में लगी सोयाबीन की फसल पीला रोग (येलो डिजीज) एवं मोज़ेक वायरस से बुरी तरह प्रभावित हो चुकी है। पत्तियाँ लगातार झड़ रही हैं, पौधों की वृद्धि रुक गई है और जड़ें भी सड़ रही हैं। लगभग 60 से 70 प्रतिशत फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। किसानों ने कहा कि उनकी लागत पहले ही पूरी तरह लग चुकी है और सोयाबीन का सबसे अधिक रकबा होने से यह नुकसान उनकी आजीविका पर सीधा असर डाल रहा है।


आज खड़ावदा, मोकड़ी, फुलपुरा, खड़ी खुर्द, धरमपुरा, ढोडर ब्लॉक पंचायत के किसानों ने भी ज्ञापन सौंपकर यही मांग रखी कि सरकार तुरंत सर्वे करवाकर किसानों को मुआवज़ा दिलाए।


इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि घीसालाल जाट, मनोहर राठौड़, भरत गुर्जर, पूर्व सरपंच मोहन सिंह, राजेंद्र सिंह, छोटू, भारत सिंह, बलवंत सिंह, राधेश्याम, तवरसिंह, रमेश जाट, जरेसिंह जाट, गणपत जाट, घनश्याम भील (ढोडर ब्लॉक), कंवरलाल बंजारा (धरमपुरा), पर्वत सिंह (मोकड़ी), जगदीश जाट, कारूलाल, ईश्वरनाथ एवं मुकेशनाथ सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।


किसानों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन उनकी पीड़ा को समझकर शीघ्र कार्यवाही करेगा और उन्हें आर्थिक राहत प्रदान करेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE