BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के भाटखेड़ा फंटे पर मौत का तांडव,.. <<     MP News Today: 9 बड़ी खबरें | भारी बारिश का अलर्ट,.. <<     KHABAR : प्रतापपुरा में सजेगी श्रीराम कथा की भव्य.. <<     KHABAR : सोकड़ी-खोखरा मगरे में नियमों को ताक पर रखकर.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक परियोजना पर घमासान,.. <<     झाबुआ: नौगावां स्कूल में 'हर घर तिरंगा'.. <<     जावरा में गौवंश की हड्डियां चोरी का आरोप,.. <<     BIG NEWS : नीमच में लव जिहाद और धर्म परिवर्तन के.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत नौगावां में.. <<     KHABAR : खनियाधाना में देशभक्ति के रंग में रंगा.. <<     KHABAR : नर्मदा की लहरों पर देशभक्ति का अद्भुत.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया चोरी की वारदात का खुलासा,.. <<     कसरावद के सैलानी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर.. <<     खरगोन में बारिश का कहर, जगह-जगह जलभराव से.. <<     हरियाली अमावस्या पर माकड़ौन में जागरूकता.. <<     सावन सोमवार को उज्जैन पुलिस की डॉग ‘खली’ भी.. <<     माउंट आबू : भाजपा ने माउंट आबू में बजाया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2025, 3:08 pm
KHABAR : निर्माणाधीन अटल सुशासन भवन के सामने से अतिक्रमण हटा, लोगों ने कर रखा था सरकारी जमीन पर कब्जा, नोटिस के बाद भी नहीं हटाए थे कब्जे, पढे़ खबर 

Share On:-

पन्ना। जिले की सलेहा ग्रामपंचायत में प्रशासन ने अटल सुशासन भवन के सामने से अतिक्रमण हटा दिया है। यहां 37 लाख रुपए की लागत से सुशासन भवन और नवीन पंचायत भवन का निर्माण किया जा रहा है। यह भवन रेस्ट हाउस और थाने के पास सलेहा से पटना तमोली मुख्य मार्ग के किनारे बनाया जा रहा है।


निर्माणाधीन पंचायत भवन के सामने कुछ लोगों ने सड़क किनारे डिब्बे रखकर दुकानें खोल रखी थीं। इससे भवन निर्माण में बाधा आ रही थी। प्रशासन की टीम ने बुधवार और गुरुवार को कार्रवाई करके इन अतिक्रमणों को हटाया।


सलेहा ग्राम पंचायत ने पहले अतिक्रमण करने वालों को नोटिस दिया था। लेकिन दुकानदारों ने नोटिस की अवहेलना की। इसके बाद सरपंच और सचिव ने गुनौर एसडीएम और तहसीलदार को आवेदन दिया। तहसीलदार राजेश मेहरा ने गुनौर एसडीओपी मानसिंह टेकाम से मदद मांगी।


एसडीओपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तहसीलदार राजेश मेहरा, आरआई एलपी रावत, सलेहा सरपंच रेखा बाई, सचिव कौशलेंद्र चौरसिया और पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में जेसीबी से अतिक्रमण हटाया गया।


गौरतलब है कि 4 जुलाई को गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने अटल ग्राम सुशासन भवन और समुदायिक भवन का भूमिपूजन किया था। सुशासन भवन के लिए 37.49 लाख रुपए और सामुदायिक भवन के लिए 12.50 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE