BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2025, 4:00 pm
KHABAR : ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के 2 बैरिकेड्स तोड़े, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा, धारा 144 लगाने की चेतावनी, पढे़ खबर 

Share On:-

छतरपुर। गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने ओबीसी आरक्षण संबंधी लंबित प्रकरणों के समाधान की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के दो बैरिकेड तोड़कर भीतर प्रवेश किया। मौके पर पहुंचे सिटी कोतवाली टीआई अरविंद दांगी ने धारा 144 लगाने की चेतावनी दी।


नारेबाजी करते हुए पहुंचे कलेक्ट्रेट
कांग्रेस कार्यकर्ता चौबे तिराहे से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि ओबीसी वर्ग को न्याय दिलाने के लिए सरकार को जल्द कदम उठाना चाहिए।


ज्ञापन में उठाया संवैधानिक अधिकारों का मुद्दा
ज्ञापन में कहा गया कि 8 मार्च 2019 को राज्य सरकार ने अध्यादेश जारी कर ओबीसी आरक्षण 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत किया था, लेकिन उच्च न्यायालय ने इस पर स्थगन आदेश पारित कर दिया। बाद में 14 अगस्त 2019 को विधानसभा में संशोधन अधिनियम पारित कर अधिसूचना जारी हुई, किंतु उस पर भी हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की रोक लगी हुई है।


70 याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में लंबित
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में करीब 70 याचिकाएं लंबित हैं, जो ओबीसी वर्ग द्वारा अपने कानूनी अधिकार सुनिश्चित कराने के लिए दायर की गई हैं। उनका आरोप है कि सरकार की अधिसूचना स्वयं कानून के विपरीत है, जिससे विवाद की स्थिति बनी हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE