खरगोन। जैन समाज के सबसे बड़े आत्म शुद्धि और आत्म सम्मान के पर्व पर्वाधिराज पर्यूषण के समापन पर श्वेताम्बर जैन समाज ने गुरुवार को नगर में भव्य पालकी जुलूस निकाला। सनावद रोड स्थित मन्दिर से जुलूस की शुरुआत हुई। यहां चांदी की पालकी में भगवानहावीर स्वामी की मूर्ति को विराजित किया गया। इसके बाद समाज के पुरुष पालकी को कांधे पर उठाए जयकारे लगाते भृमण के लिये निकले। महिलाओं ने माता कौशल्या के सपनो को शिरोधार्य किया। समाज के युवक धर्म ध्वजा लिये चल रहे थे बेंड बाजो की धुन पर बज रहे भक्ति गीतों से माहौल धर्ममय बना रहा।