BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के भाटखेड़ा फंटे पर मौत का तांडव,.. <<     MP News Today: 9 बड़ी खबरें | भारी बारिश का अलर्ट,.. <<     KHABAR : प्रतापपुरा में सजेगी श्रीराम कथा की भव्य.. <<     KHABAR : सोकड़ी-खोखरा मगरे में नियमों को ताक पर रखकर.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक परियोजना पर घमासान,.. <<     झाबुआ: नौगावां स्कूल में 'हर घर तिरंगा'.. <<     जावरा में गौवंश की हड्डियां चोरी का आरोप,.. <<     BIG NEWS : नीमच में लव जिहाद और धर्म परिवर्तन के.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत नौगावां में.. <<     KHABAR : खनियाधाना में देशभक्ति के रंग में रंगा.. <<     KHABAR : नर्मदा की लहरों पर देशभक्ति का अद्भुत.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया चोरी की वारदात का खुलासा,.. <<     कसरावद के सैलानी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर.. <<     खरगोन में बारिश का कहर, जगह-जगह जलभराव से.. <<     हरियाली अमावस्या पर माकड़ौन में जागरूकता.. <<     सावन सोमवार को उज्जैन पुलिस की डॉग ‘खली’ भी.. <<     माउंट आबू : भाजपा ने माउंट आबू में बजाया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2025, 4:42 pm
KHABAR : उज्जैन में ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, नारेबाजी करते हुए संकुल भवन का घेराव किया, विधायक परमार बोले- सरकार विसंगतियां फैला रही, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। ओबीसी आरक्षण में 27 प्रतिशत की मांग को लेकर गरमाई सियासत के बीच उज्जैन में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय के बहार जमकर नारेबाजी की। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी के आव्हान पर गुरुवार को ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन करते हुए संकुल भवन कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। शहर कांग्रेस कमेटी महिला कांग्रेस, सेवा दल, यूथ कांग्रेस, एन एस यू आई, सभी पार्षद गण, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक प्रभारी, आई टी सेल, सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, मंडलम, सैक्टर से जुड़े कार्यकर्ता आंदोलन में शामिल थे। विधायक और ग्रामीण अध्यक्ष महेश परमार और शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में ओबीसी आरक्षण को लेकर आंदोलन में नारेबाजी करते हुए आए कांग्रेस के कार्यकर्ता ने मुख्य गेट को जबरन खुलवाकर संकुल भवन में प्रवेश कर नारेबाजी की। महेश परमार ने बताया कि पिछड़ा वर्ग आरक्षण को लेकर ज्ञापन जिलाधीश महोदय को सौंपा है। महेश परमार ने कहा कि, जब विधानसभा में कानून पास हुआ की ओबीसीवर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए इसके बाद भी प्रदेश सरकार जनता के साथ धोखा कर रही है। इसको रोकने के लिए सरकार विसंगतियां फैला रही है। हमारी मांग है की प्रभावी तरीके से ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण मिले।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE