नीमच। मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जीरन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हर्कियाखाल फंटा फोरलेन हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान 22 प्लास्टिक कट्टों में भरे 550 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया। इसकी अनुमानित कीमत 13.50 लाख रुपए आंकी गई है।

पुलिस ने मौके से बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और पिकअप क्रमांक MP-09 KD-6519 को भी जब्त किया। कार्रवाई में तीन आरोपियों—विकास भील (18), दिलीप सौधिया (28) और अजय सिंह (18) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने डोडाचूरा भोपाल सिंह सौधिया निवासी काचरिया कदमाला, थाना नारायणगढ़, जिला मंदसौर से लाना बताया। पुलिस ने 12 सितंबर को मुख्य सप्लायर भोपाल सिंह को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वर्तमान में उससे जप्तशुदा माल संबंधी पूछताछ जारी है।

सराहनीय योगदान-
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश यादव एवं पुलिस सहायता केंद्र हर्कियाखाल की टीम की अहम भूमिका रही।
