शाजापुर। कलेक्टर ऋजु बाफना ने जिले में देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर बिक्री की कम्पोजिट मदिरा दुकानों के लिए मुख्य शर्त/निर्बन्धन अनुसार 02 अक्टूबर 2025 को महात्मा गांधी जयंती पर शुष्क दिवस घोषित है।
कलेक्टर ने शुष्क दिवस पर शाजापुर जिले में स्थित देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर बिक्री की समस्त कन्पोजिट मदिरा दुकानें, वाईन आउटलेट शॉप, देशी मदिरा स्टोरेज मद्यभाण्डागार एवं मेसर्स रीजेन्ट बीयर एण्ड वाईन्स लिमिटेड मक्सी (बी-3 एवं एफ. एल 9 ए लायसेंस) पूर्णतः बंद रखें जाकर शुष्क दिवस का कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित किया है। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को जिले में सघन गस्त कर होटल, ढाबों आदि जैसे स्थानों पर मदिरा का अवैध क्रय-विक्रय एवं परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाकर आदेश का कड़ाई से पालन कराए जाने के निर्देश दिए हैं।