BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 4, 2025, 7:30 pm
KHABAR : एसडीएम एवं भारसाधक अधिकारी सत्यनारायण दर्राे की अध्यक्षता में सोयाबीन भावांतर भुगतान योजना को लेकर कृषक भवन मंडी बड़वाह में हुई बैठक, पढ़े खबर

Share On:-

खरगोन। बड़वाह एसडीएम एवं भारसाधक अधिकारी सत्यनारायण दर्रो की अध्यक्षता में 04 अक्टूबर को कृषक भवन मंडी बड़वाह में सोयाबीन भावांतर भुगतान योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बीएस सेंगर द्वारा उपस्थित कृषकों, व्यापारियों तथा सहकारी संस्थाओं (मार्केटिंग सोसायटी) के कर्मचारियों को भावांतर भुगतान योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि यदि किसान की उपज का विक्रय मूल्य न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP)से कम परंतु राज्य के औसत मॉडल प्राइस से अधिक है, तो किसान को MSP तथा विक्रय मूल्य के मध्य का भावांतर भुगतान किया जाएगा। उदाहरण के लिए यदि MSP 5328 रूपये, विक्रय मूल्य 4700 रूपये तथा मॉडल भाव 4600 रूपये हो, तो देय राशि 628 रूपये होगी। इस प्रकार किसान को मंडी में 4700 रूपये तथा राज्य सरकार द्वारा 628 रूपये भावांतर राशि प्राप्त होकर कुल 5328 रुपये का लाभ मिलेगा। भावांतर भुगतान योजना का पंजीयन 03 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक मार्केटिंग संस्थाओं एवं किसान एप के माध्यम से किया जा सकेगा। भावांतर योजना की अवधि 24 अक्टूबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक शासन द्वारा निर्धारित की गई है।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में महेश गुर्जर, रेवाराम भायड़िया, केवलराम चौधरी, झंवरसिंह पंवार, नाजीम खॉं, लखनलाल भायड़िया, प्रभु चौहान, आनंदराम चौधरी, महिपालसिंह, सदाशिव, ओमप्रकाश रांडवा, अजयसिंह निकुम, आनंदराम जगाती समेत अनेक किसान संगठन के पदाधिकारी एवं मंडी सचिव सनावद लक्ष्मणसिंह ठाकुर उपस्थित रहे और अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का आभार मंडी सचिव योगेश बर्वे द्वारा व्यक्त किया गया तथा क्षेत्र के किसानों से अपील की गई कि वे समय पर पंजीयन कराकर निर्धारित अवधि में सोयाबीन का विक्रय कर योजना का लाभ प्राप्त करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE