मंदसौर। छिंदवाड़ा में हुई घटना के बाद मंदसौर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड में है। किसी भी स्थिति में कोल्ड्रिफ कफ सिरप की सप्लाई या बिक्री मंदसौर नगर सहित जिले में नहीं की जाएगी।
इस संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर पूजा एवं जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष चौधरी ने पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया से चर्चा कर उन्हें आश्वस्त किया कि जिले में उक्त दवा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
सिसोदिया ने अधिकारियों एवं एसोसिएशन पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि जनस्वास्थ्य सर्वाेच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में सभी की सजगता सराहनीय है। उन्होंने दोनों को उनकी सतर्कता और तत्परता के लिए साधुवाद दिया।