नीमच। जिला रोजगार कार्यालय नीमच द्वारा शासकीय आईटीआई नीमच डूंगलावदा में 14 अक्टूबर 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक प्लेसमेंट ड्राईव आयोजित किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट ड्राईव में कक्षा 8वीं या अधिक तथा कक्षा 10वीं उत्तीर्ण या अधिक शिक्षित आवेदक जिनकी आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष तक हो महिला एवं पुरूष कोई भी उम्मीदवार भाग ले सकता है।