मनासा। नगर परिषद मनासा द्वारा रविवार को “स्वच्छ दीपावली-स्वस्थ दीपावली” अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत दुकानदारों और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, नगर परिषद अध्यक्ष सीमा अजय तिवारी और मुख्य नगर परिषद अधिकारी रवीश कादरी के निर्देशन में प्रारंभ किया गया।
स्वच्छता प्रभारी नोडल लोकेंद्र साधु, प्रभारी जमादार धीरज धवन, दिलीप दुर्गज, शिव दुर्गज और नगर परिषद स्टाफ की टीम ने रविवार दोपहर 3 बजे कारगिल चौराहा से अभियान का शुभारंभ किया।
टीम ने मुख्य मार्ग, बस स्टैंड, सब्जी मंडी, सदर बाजार होते हुए रामपुरा नाका तक भ्रमण किया। जिन दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर कचरा फेंका था, उन्हें गुलाब का फूल भेंट कर स्वच्छता बनाए रखने की समझाइश दी गई।
नगर परिषद द्वारा बताया गया कि यह अभियान दीपावली तक निरंतर जारी रहेगा, ताकि शहर स्वच्छ और स्वस्थ दीपावली मना सके।