नीमच। पुलिस अधीक्षक जिला नीमच के निर्देशानुसार दिनांक 14 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर पुलिस नियंत्रण कक्ष नीमच में दोपहर 12.00 से 4.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
शिविर में समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और पुलिस अधीक्षक नीमच स्वयं उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं को सुनेंगे और उनका निवारण करेंगे।
जिले की आम जनता से अपील की गई है कि जिन आवेदकों की शिकायतों/आवेदन पत्रों में कार्यवाही अपेक्षित है या जिनके पास नए आवेदन/शिकायतें हैं, तथा जो सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से आवेदन कर चुके हैं, वे सभी 14 अक्टूबर 2025 को पुलिस कंट्रोल कक्ष, नीमच में उपस्थित हों, ताकि जनसुनवाई के दौरान उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा सके।