नीमच। जिले में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में दीपावली पर जिले की सभी नगरीय निकायों में 10 दिन स्वच्छता की दीवाली अभियान चलाया जा रहा हैं। इस अभियान के तहत नप नीमच, जीरन, मनासा, जावद, सिंगोली, रतनगढ़ सहित अन्य निकायों में नपा टीम द्वारा स्वच्छता कार्य किए जा रहे हैं।