कुकड़ेश्वर। जिलेभर में चल रहे “10 दिन स्वच्छता की दिवाली विशेष स्वच्छता अभियान” के अंतर्गत शुक्रवार को नगर कुकड़ेश्वर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विशेष पहल की गई।
अनुविभागीय अधिकारी किरण आंजना के नेतृत्व में मंगल गार्डन परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष उर्मिला महेंद्र पटवा, अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र पटवा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी कमल सिंह परमार सहित नगरपालिका के कर्मचारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने स्वच्छ, हरित और सुंदर नगर बनाने का संकल्प लिया। साथ ही नागरिकों को दीपावली पर्व को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के साथ मनाने का संदेश दिया गया।