उज्जैन। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में जिले में लगातार निरीक्षण एवं नमूना लेने की कार्यवाही की जा रही है। इसी कडी मे शुक्रवार को एक टीम द्वारा उज्जैन में एसएमबी होटल्स एण्ड रिसोर्ट्स प्राईवेट लिमिटेड देवास रोड से कलाकंद का नमूना, अशोक स्वीट्स सिंधी कालोनी से मक्का, पोहा एवं सिका हुआ पोहा के नमूनें, अपना स्वीट्स (इंडिया) प्राईवेट लिमिटेड, देवास रोड़, से मिल्क केक के नमूनें लिये गये।खाद्य सुरक्षा विभाग की दूसरी टीम द्वारा तहसील तराना में अग्रवाल नमकीन खाण्डेराव बाजार तराना से नमकीन सेव का नमूना, माहेश्वरी उपहारग्रह जवाहर मार्ग तराना से पनीर का नमूना, श्रीनाथ जी डेयरी खाण्डेराव बाजार तराना से खोपरा पाक, मावा, घी के नमूने, शिव शक्ति दूध एण्ड मावा भण्डार बस स्टेण्ड तराना से मावा के नमूने लिये गये। खाद्य सुरक्षा अधिकारी तीसरी टीम द्वारा तहसील नागदा में पाल डेयरी से घी का नमूना, श्रीनाथ मावा भंडार से मावा के नमूने लिये गये। उपरोक्त सभी नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए । उपरोक्त सभी नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए।