BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 21, 2025, 7:58 pm
KHABAR : प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के कुष्ठ धाम में मनाई दीपावली, मिठाई, पटाखे और उपहारों का किया वितरण, रोगियों के खिले चेहरे, पढ़े खबर

Share On:-

इन्दौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को उज्जैन में हामूखेड़ी कुष्‍ठधाम पहुंचकर कुष्ठ रोगियों के साथ दीपावली मनाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुष्ठ रोगियों को पटाखे, मिठाई और उपहार भी वितरित कर दीपावली की मंगलकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, संजय अग्रवाल, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अधिकारी कर्मचारी नागरिक गण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज अपने भाई-बहनों के साथ दीपावली त्यौहार मनाने का आनंद आ रहा है। इस शुभ अवसर पर आत्मीयता की ऊष्मा से सभी का कल्याण हो। सभी स्वस्थ हो और समृद्धि की ओर अग्रसर हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुष्ठ रोगियों के सहायतार्थ कलेक्टर को निर्देश दिए कि प्रत्येक परिवार का नियोजित ढंग से सर्वेक्षण करवाया जाए। जो भी आवश्यक सहायता होगी शासन उपलब्ध कराएगा। कुष्ठ रोगियों को पेंशन भी सुनिश्चित रूप से मिलेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर उज्जैन शहर में हो रहे चौमुखी विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि आज टू-लेन और फोर-लेन सड़कों का निर्माण, रोजगार के लिए फैक्ट्रियों की स्थापना हो रही है। सभी ओर विकास नजर आ रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव की प्रेरणा से समाजसेवी प्रकाश यादव द्वारा प्रत्येक कुष्ठ रोगी परिवार को अपनी ओर से 21-21 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की गई।

दीपावली के दीए और पूजन सामग्री खरीदी-
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हामुखेड़ी से लौटते समय नागझिरी रोड पर उमेश की दुकान से दीपावली की सामग्री खरीदी। मुख्यमंत्री ने दुकानदार के साथ आत्मीयता से बात करते हुए दीपावली के दीए, धानी तथा झाड़ू आदि सामग्री खरीदी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा दुकानदार की बालिका से उसकी पढ़ाई के बारे में जानकारी प्राप्त की और अच्छे से पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने दुकानदार तथा उपस्थित जनों को दीपावली की मंगलकामनाएं दीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE