रतलाम। आलोट कृषि उपज मंडी में स्थित केंटीन का खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा द्वारा निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का उद्देश्य भावांतर योजना के तहत मंडी में आने वाले किसानों को गुणवत्तायुक्त भोजन प्रदान करना है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने केंटीन संचालक दीपक अरोरा को कैंटीन में स्वच्छता बनाए रखने, गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों का निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय करने के निर्देश दिए।