रामपुरा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर परिषद रामपुरा द्वारा दस दिवसीय श्री गंगा माता शंखोद्दार मेला बड़े हर्षाेल्लास के साथ प्रारंभ हुआ। मेले का शुभारंभ 1 नवंबर 2025 को ढोल-ढमाकों और आतिशबाजी के बीच गंगा माता की पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष, पार्षदगण तथा नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। शुभारंभ के दौरान नगर में उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला।
नगर परिषद सीएमओ केएल सूर्यवंशी ने बताया कि मेले के दौरान नगर में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मेले परिसर में स्वच्छता, पेयजल, विद्युत व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही धार्मिक अनुष्ठान, भजन-संध्या, झूले और स्थानीय व्यापारियों की दुकानों के कारण मेला जनसहभागिता का केंद्र बनेगा।
मेले के दौरान नगर में प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और गंगा माता के दर्शनार्थ श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है।