नीमच। जिले के थाना नीमच सिटी क्षेत्र में जेतपुरा चौराहा के पास बीती रात एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना 01 नवंबर 2025 की रात 1.36 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही थाना नीमच सिटी क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मौके पर रवाना किया गया। प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सिंह और पायलट ईश्वर खजुरिया मौके पर पहुँचे तो पाया कि नरेंद्र पिता रमेशचंद्र धाकड़ (35 वर्ष), निवासी श्रीनाथ नगर वार्ड क्रमांक 01, नीमच सिटी, अपनी मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गए थे।
डायल-112 टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल को एफ.आर.वी. वाहन से जिला चिकित्सालय नीमच पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार प्रदान किया। डायल-112 की तत्परता से घायल व्यक्ति को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी।