शाजापुर। नगर में देव उठनी ग्यारस के अवसर पर चक्रवर्ती राजा बलि की जयंती पर बलाई समाज की ओर से भव्य चल समारोह निकाला गया। यह शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए लोदिया रोड स्थित बलाई समाज धर्मशाला पर पहुँची, जहाँ इसका समापन हुआ।
समारोह में समाज के मंचासीन सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए और समाज की एकता एवं उत्थान पर जोर दिया। चल समारोह के मुख्य आकर्षण रहे राजेंद्र राधाकिशन मालवीय, कमल चौहान, भागीरथ सोलंकी एवं चल समारोह अध्यक्ष राजाराम कटारिया।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष दिनेश धानुक, कोषाध्यक्ष कबीर आश्रम, बद्रीनारायण सौराष्ट्रीय, संतोष सांवले, दिनेश सिदंल, तोलाराम सिसोदिया, रामचंद्र चौहान, प्रीतम चौहान सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
भजन गायक सुमन मंगोलिया ने अपनी प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्ति भाव से सराबोर किया।
अलग-अलग ग्रामों से आए बलाई समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।