BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 2, 2025, 3:37 pm
KHABAR : भारत विकास परिषद की सुभाष शाखा ने किया दीपावली मिलन एवं देहदान सम्मान समारोह का आयोजन, भगवान को लगाया छप्पन भोग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारत विकास परिषद सुभाष शाखा, नीमच द्वारा गुरुवार को रोटरी सामुदायिक भवन में दीपावली मिलन, भजन संध्या एवं देहदान सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भक्ति, सामाजिक सद्भाव और मानवता के सर्वाेच्च दान - देहदान के प्रति सम्मान का संगम रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ सांवरिया सेठ, भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। परिषद परिवार ने सांवरिया सेठ का सुंदर दरबार सजाया और छप्पन भोग प्रसाद की झांकी प्रस्तुत की।

भजन सम्राट पंकज तिवारी एवं उनकी टीम ने प्रभु श्रीराम और राधा-कृष्ण के भक्तिमय भजनों से वातावरण को भक्ति में सराबोर कर दिया, जिस पर उपस्थित जन झूम उठे। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण राधा-कृष्ण सेल्फी पॉइंट रहा।

मानवता के सर्वाेच्च दान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, देहदान की घोषणा करने वाले दंपत्ति सुनील शर्मा एवं श्रीमती मंजू शर्मा को देहदान अलंकार सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें अध्यक्ष ललित राठी, सचिव मनीष गर्ग तथा परिषद पदाधिकारियों ने प्रशस्ति-पत्र एवं मोमेंटो भेंट कर अभिनंदित किया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. आदित्य सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन उमेश शर्मा ने किया तथा आभार सचिव मनीष गर्ग ने व्यक्त किया। आयोजन छप्पन भोग प्रसादी एवं स्वरुचि भोज के साथ संपन्न हुआ।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE