मोरवन। मोरवन डैम बचाओ आंदोलन के तहत मोरवन में लग रही टेक्सटाइल फैक्ट्री के विरोध में किसानों और ग्रामीणों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करने की तैयारी शुरू कर दी है। आज सोमवार को सैंकड़ों की संख्या में मोरवन से किसान व ग्रामीण विशाल ट्रैक्टर रैली के रूप में नीमच पहुंचे। सरवानिया महाराज व जावद होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंच रहे ग्रामीणों को भरभड़िया फंटे पर पुलिस की बेरिकेडिंग का सामना करना पड़ा। जहां कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति भी बनी।

किसान नेता पूरण अहीर और राजकुमार अहीर के नेतृत्व में किसानों का काफिला कलेक्टोरेट पहुंचने वाला है। जहां पुलिस व प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से मुख्य द्वार को बंद कर दिया है। कुछ ही देर में आक्रोशित ग्रामीण कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। किसानों व ग्रामीणों के प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है।
