नीमच। अखिल भारतीय पोरवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) शामगढ़ द्वारा आयोजित “पोरवाल प्रतिभा सम्मान समारोह” आगामी 9 नवम्बर 2025 को कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम, मंदसौर में आयोजित किया जाएगा। समारोह में शैक्षणिक, खेल और व्यावसायिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
इस संबंध में ट्रस्ट की बैठक चौधरी ट्रैक्टर, मंदसौर पर ट्रस्ट अध्यक्ष जगदीश चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में छात्रवृत्ति और सम्मान समारोह के आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक बंशीलाल धनोतिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पोरवाल (नीमच), उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता (नाहरगढ़), उपाध्यक्ष ईश्वरलाल धनोतिया, रामगोपाल घटिया, रामनिवास धनोतिया, रामगोपाल गुप्ता (इंजीनियर) तथा सचिव जगदीश काला सहित ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस वर्ष समारोह में लगभग 231 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इनमें CA, CS, MD, MBBS, M.Tech, MPT, Ph.D, MCA, M.Sc, MBA, UGC-NET, PGDCA, JEE सहित ग्रेजुएशन और 12वीं कक्षा में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, साथ ही राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी शामिल हैं।
कार्यक्रम में लगभग ₹6.50 लाख की छात्रवृत्ति का वितरण भी ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नरेंद्र गुप्ता (कोटा), राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय पोरवाल महासभा, उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश चौधरी (मंदसौर) करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में बंशीलाल धनोतिया (संरक्षक, महासभा), रमेशचंद सेठिया (अध्यक्ष, जांगड़ा पोरवाल समाज न्यास, मंदसौर), जगदीश गुप्ता (खेजडियावाला, इंदौर पोरवाल बैंक अध्यक्ष), देवीलाल फरक्या, नरेंद्र उदिया (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन), अर्पित पोरवाल (रामगंज मंडी, राजस्थान प्रशासनिक सेवा), अरुण चौधरी (महिदपुर रोड), सौरव रतनावत (कुटुमसर संस्था अध्यक्ष) एवं सुनीता मुजावदिया (अध्यक्ष, मध्यप्रदेश इकाई, अखिल भारतीय पोरवाल महासभा) गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएँगे।