BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 3, 2025, 5:31 pm
NEWS : श्री वीर तेजाजी महाराज के मंदिर पर स्वर्ण कलश प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 6 नवम्बर से, अजोलिया का खेड़ा में होगा 5 दिवसीय भव्य आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। श्री वीर तेजाजी बावजी के मन्दिर, आजोलिया का खेड़ा में स्वर्ण कलश प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव और पंचकुण्डात्मक श्री विष्णु महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह पांच दिवसीय महोत्सव 06 नवम्बर से शुरू होकर 10 नवम्बर को संपन्न होगा। यह धार्मिक अनुष्ठान श्री श्री 1008 श्री मेवाड़ महामण्डलेश्वर महन्त ब्रह्मस्वरूप चेतनदास महाराज के आशीर्वाद और महन्त अनुजदास महाराज, सांवलिया धाम आश्रम मुंगाणा के पावन सान्निध्य में आयोजित होगा। 06 नवम्बर को प्रातः 9.15 बजे गणपति स्थापना, अमृत कलश यात्रा और अखाड़ा प्रदर्शन, 7 को प्रातः 8 बजे से हवन, शिखर पूजन, कलश पूजन और श्री विष्णु महायज्ञ प्रारम्भ होगा, 08 को प्रातः 8.15 बजे श्री विष्णु महायज्ञ अभिषेक एवं हवन, सांय 8.15 बजे राजू रावल एण्ड पार्टी द्वारा भव्य भजन संध्या, 09 को र्प्रातः 8.15 बजे श्री विष्णु महायज्ञ, कलश पूजन, सामुहिक हवन, सांय 8.15 बजे आकृति मिश्रा एण्ड पार्टी द्वारा भव्य भजन सध्ंया, 10 नवम्बर को प्रातः 9.15 बजे स्वर्ण कलश स्थापना, श्री विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहूति एवं पुष्प वर्षा, 10.15 बजे महाप्रसादी का आयोजन होगा। कार्यक्रम में आयोजन समिति ने सभी सनातन धर्मावलम्बी भक्तों और क्षेत्रवासियों से इस धार्मिक समारोह में सपरिवार सादर आमंत्रित होने का अनुरोध किया है ताकि वे धर्म लाभ ले सकें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE