BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 3, 2025, 6:13 pm
NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ के अन्नकूट महोत्सव में श्रद्धा भक्ति और उत्साह की बही त्रिधारा, लगाया छप्पन भोग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ की ओर कार्तिक शुक्ला एकादशी यानि देवोत्थापन एकादशी के पावन अवसर पर वेदपीठ पर आयोजित भव्य अन्नकूट महोत्सव में उमड़े श्रद्धा के सैलाब ने ऐसी अनुभूति कराई मानो वहां श्रद्धा, भक्ति और उत्साह की त्रिधारा प्रवाहित हो रही हो। ठाकुर जी की संध्या महाआरती के साथ ठाकुर जी को धराए गए नानाविध मिष्ठान, व्यंजन, सूखे मेवे, मौसमी फल के 251 थाल के साथ तुलसी और शालीग्राम के विराजित होने से छप्पनभोग का यह दृश्य भी कल्याण नगरी वासियों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। इसी बीच जब अन्नकूट महोत्सव पर महाप्रसादी के रूप में वितरित किया जाने लगा तो वेदपीठ की तीन दिशाओं में कतारबद्ध दर्शनार्थियों एवं भक्तों की लंबी लंबी कतारों ने एक नया इतिहास रच दिया। हर कोई श्रद्धालु कल्याण नगरी के राजाधिराज का महाप्रसाद ग्रहण कर स्वयं को धन्य महसूस करते हुए यह कहते सूने गए हैं, ठाठ तो ठाकुर जी के दरबार में ही देखने को मिलते हैं। महाप्रसाद वितरण का यह क्रम ठाकुरजी की शयन आरती के बाद भी अनवरत जारी रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE