कुकडेश्वर। बावेल परिवार के वरिष्ठ हंसमुख मिलनसार संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी जिनेंद्र कुमार बाबेल का 71 वर्ष की उम्र में दुखद निधन हो गया, आप नगर में भैया जी के नाम से जाने पहचाने जाते थे। आपके निधन से परिवार व समाज सहित समूचे नगर को अपुर्णीय क्षति हुई है जिसे पूरी की जाना असंभव है।

आप स्वर्गीय केसरीमल बाबेल के सुपुत्र, विनोद कुमार, राजेंद्र कुमार, स्वर्गीय प्रदीप कुमार, प्रकाश कुमार, अनिल कुमार, मनोज कुमार, अजय बावेल के ज्येष्ठ भ्राता एवं तरुण के पूज्य पिताजी थे। निज निवास से सोमवार सुबह निकली अंतिम यात्रा में सैंकड़ों शोकाकुल शामिल हुए। मुक्तिधाम पर हुई शोक सभा में विजय श्रीमाल, वीरेंद्र पटवा, सतीश खाबिया, विजय जैन सर, विनोद जोधावत, विश्वास कोठारी, अरुण जोधावत आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उपरोक्त जानकारी पत्रकार दशरथ नागदा ने दी।
