शाजापुर। बेरछा पुलिस ने चोरी के दो मामलों का पर्दाफाश करते हुए 6 पानी की मोटर, 2 मोटरसाइकिल और 1.77 लाख का मशरुका बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, 30-31 जुलाई 2025 की रात ग्राम पाड़ली निवासी महेंद्र गोठी के खेत से मोटर और केबल चोरी हुई थी। इसी तरह 19-20 अक्टूबर 2025 को निलेश पाटीदार और अन्य किसानों के कुओं से पांच पानी की मोटर चोरी कर ली गई थी। इन दोनों मामलों में थाना बेरछा में अपराध दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय और एसडीओपी रवि प्रकाश कोल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भरतसिंह किरार ने विशेष टीम गठित की।
टीम ने साइबर सेल की मदद से चार आरोपियों-
-पप्पू कंजर पिता कंवरलाल (40),
-अरुण उर्फ अरविंद कंजर पिता हुकुम (50),
- मनीष कंजर पिता भगवानसिंह (26),
-घनश्याम सिसोदिया पिता बाबू (20),
सभी निवासी कंजर डेरा, ग्राम देवड़ा, थाना सुन्दरसी को गिरफ्तार किया।
आरोपियों से दोनों वारदातों में चोरी गया पूरा माल बरामद किया गया, जिसमें छह मोटर, दो मोटरसाइकिल और केबल शामिल हैं।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भरतसिंह किरार, सउनि केदार पटेल, आरक्षक विनोद शर्मा, रामपाल सिंह, पिंकू यादव, रामबरन सेंगर, हेमेंद्र सोलंकी, शैलेंद्र तोमर, दीपक साहू, महेश वर्मा, कुमेरसिंह, रूपसिंह यादव, तथा साइबर सेल प्रभारी विकास तिवारी व उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने बेरछा पुलिस टीम के इस त्वरित एवं प्रभावी कार्य की प्रशंसा की है।