नीमच। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) नीमच शाखा द्वारा मंगलवार को आईसीएआई भवन नीमच में एक भव्य “नवप्रवेशित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उन विद्यार्थियों के सम्मान में आयोजित किया गया जिन्होंने सितंबर 2025 में आयोजित सीए फाइनल परीक्षा में सफलता प्राप्त कर प्रतिष्ठित “चार्टर्ड अकाउंटेंट” की उपाधि हासिल की।
बताया गया कि इस वर्ष नीमच को 12 नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स मिले हैं। इस अवसर पर कुल 11 नवप्रवेशित सीए सुमित गजेन्द्र चावला, आदिश दिलीप जैन, आयुष कमलेश मुनेत, शुभम लोकेन्द्र चौधरी, नीतिक जितेन्द्र कांठेड़, परीश दीपक बिंदल, ऋिद्धि गौतम चोपड़ा, भाविन ललित जैन, यश अनिल महेश्वरी, प्रणव अजय दरक और महक दिलीप चौहान को सम्मानित किया गया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष सीए विनोद कुमार जैन ने की। मंच पर सीए भावेश सिन्हल, सीए दीप्ति जिंदानी, सीए मनोज कुमार पाटीदार, सीए अरविन्द महेश्वरी, सीए हर्षल बिंदल, सीए प्रियंका माखीजा, सीए आगम जैन, सीए राहुल अग्रवाल सहित अभिभावकगण एवं अतिथिगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने नवप्रवेशित सीए को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की गरिमा, निष्ठा एवं उत्कृष्टता बनाए रखने की प्रेरणा दी। समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन शाखा सचिव द्वारा प्रस्तुत किया गया।