नीमच। इनरव्हील क्लब नीमच द्वारा “प्रोजेक्ट थैलेसीमिया” के तहत ज्ञानोदय इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में एक सेमिनार एवं निःशुल्क ब्लड चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता सत्येन्द्र सिंह राठौर द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ।
अध्यक्ष अमरजीत कौर छाबड़ा ने स्वागत उद्बोधन दिया, जबकि डॉ. माधुरी चौरसिया ने बताया कि थैलेसीमिया जागरूकता के लिए प्रदेशभर में 50 शिविर लगाए जाएंगे। मुख्य वक्ता राठौर ने कहा कि यह एक गंभीर आनुवंशिक रोग है, जिसे विवाह पूर्व जांच से रोका जा सकता है।
कैंप में 216 छात्रों और शिक्षकों के ब्लड सैंपल लिए गए। इस अवसर पर मशाल जलाकर पूरे प्रदेश में प्रोजेक्ट थैलेसीमिया का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन सरोज गांधी ने किया और आभार तृप्ति दुआ ने व्यक्त किया।