चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लि. की भट्टकोटड़ी एवं धनोरा लाईम स्टोन माइन्स पर खान सुरक्षा महानिदेशालय, उदयपुर क्षेत्र के तत्वाधान में मनाये जा रहे 49 वें खान सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत कम्पनी के खदान कार्यालय परिसर में खान सुरक्षा निदेशक उत्तर पश्चिम क्षेत्र, विनोद रजक के मुख्य आतिथ्य तथा वंडर सीमेंट के यूनिट हेड नितिन जैन के विशिष्ठ आतिथ्य में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान युनिट हेड जैन ने उपस्थित समस्त कर्मचारियों को सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं के बारे में समझाया एवं खनन में चल रहे डिजिटाइजेशन प्रोजेक्ट (MINE EDGE) की जानकारी देते हुए नवाचारों के साथ जागरूकता से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि रजक ने बताया की खनन क्षेत्र जोखिमों से भरा होता है। इसलिए सुरक्षा ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है एवं सुरक्षा उपकरणों का उपयोग, नियमित प्रशिक्षण और सतर्कता ही हमारी सबसे बड़ी ढाल है।
इस अवसर पर वंडर सीमेंट लि. की दोनों खदानों का निरीक्षण, निरक्षण दल के कन्वेनर राजेश रवि एवं सदस्य राजेश अग्रवाल, रणजीत सिंह एवं प्रकाश डांगी द्वारा किया गया। निरक्षण दल के सभी सदस्यों ने वंडर सीमेंट लि. द्वारा खान सुरक्षा के प्रति किये जा रहे कार्यों कि खुले मन से सराहना की। निरीक्षण दल के प्रमुख ने बताया कि सुरक्षा सप्ताह का उद्देश्य दुर्घटना रहित कार्य करते हुए लक्ष्य अर्जित करना है।
कार्यक्रम के आरम्भ में कम्पनी के सहायक उपाध्यक्ष (माइन्स) ओ. पी. राजपुरोहित ने अतिथियों का स्वागत सत्कार कर खान सुरक्षा सप्ताह के महत्व से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा स्लोगन, पोस्टर की प्रदर्शनी तथा सुरक्षा जागरुकता आधारित गीत व सुरक्षा वार्ता का आयोजन भी किया गया। कम्पनी के सुनिल बोहरा द्वारा सुरक्षा एवं बनवारीलाल शर्मा द्वारा सभी को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। खान सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के अन्त में कमल नयन पालीवाल द्वारा दोनों खानों में चल रही सुरक्षित कार्यप्रणाली एवं गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन गिरीश श्रृंगी द्वारा किया गया।