BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2025, 10:57 am
KHABAR : पत्रकार हितों की 6 सूत्रीय मांगों को लेकर 11 नवंबर को मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला मुख्यालय पर निकालेगा प्रभावी रैली, सौंपेंगे ज्ञापन, जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने किया सभी पत्रकार साथियों से शामिल होने का आव्हान, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

नीमच/मनासा। प्रदेश में पत्रकारो के सबसे बड़े ट्रेड यूनियन में रजिस्टर्ड संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशानुसार पुरे प्रदेश में दिनांक 11 नवंबर को दोपहर 3 बजे जिला मुख्यालय पर प्रभावी रैली निकाल कर मुरेना महाअधिवेशन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पत्रकार हितों की 6 सुत्रीय मांगो का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया था परन्तु 6 माह बीत जाने के बाद भी सकारात्मक परिणाम नही मिलने पर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को स्मरण पत्र सौंपेगा। 

इसी क्रम में नीमच जिला इकाई में भी जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन, रैली प्रभारी संजय शर्मा संभागीय संयुक्त सचिव, जिला कार्यकारी अध्यक्ष चेन सिंह सोलंकी, महासचिव अविनाश जाजपुरा, सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार साथियों के नेतृत्व में प्रभावी रैली निकाल कर स्मरण पत्र सौंपा जाएगा। जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने बताया कि स्मरण पत्र में पत्रकार हितों की जो प्रमुख 6 मांगे हे वो इस प्रकार है पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र लागू हो, मालवीय नगर भोपाल स्थित पत्रकार भवन की भूमि पुनः पत्रकार भवन के रुप मे मिले संगठन को मिले, श्रृद्धा निधी के नियमों से अधिमान्यता की शर्त हटाई जाए,सभी जिलों में पत्रकार भवन हेतु निशुल्क भूमि दी जाए,टोल टैक्स नाको पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के कार्डाे को मान्यता दी जाए, पत्रकार बीमा योजना उत्तर प्रदेश की तरह निशुल्क लागु हो,ये 6 सुत्रीय मांगो का शीघ्र निराकरण का आश्वासन मुख्यमंत्री ने मुरेना महाअधिवेशन में दिया था परन्तु अभी तक कोई सकारात्मक परिणाम नही आने पर संगठन द्वारा प्रभावी रैली निकाल कर स्मरण पत्र दिया जाएगा इसके बाद भी सरकार का ध्यान पत्रकार हितों की मांगो पर नही जाता है तो मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ को प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के नेतृत्व में प्रदेश मुख्यालय पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करने को मजबुर होना पड़ेगा। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ सदैव पत्रकार हितों को लेकर संघर्षरत रहता है। इसलिए पत्रकार हितों को लेकर चुप नही बैठेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE