BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2025, 11:10 am
KHABAR : शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय मनासा में हुआ जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ की सहभागिता, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय मनासा में जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता के अंतर्गत वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोतीलाल धाकड़ एवं जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अश्विन सोनी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. मोतीलाल धाकड़ ने अपने आशीर्वचन में कहा कि भारत की ज्ञान परंपरा अतिप्राचीन है और भारत युवाओं का देश है, किंतु आज का युवा भारतीय ज्ञान से दूर होता जा रहा है। हमें पुरुषार्थ चतुष्टय धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को समझकर आश्रम व्यवस्था को पुनः जीवन में अपनाना चाहिए।

जनभागीदारी अध्यक्ष अश्विन सोनी ने कहा कि आज भले ही प्रतियोगिता में विद्यार्थी विभिन्न महाविद्यालयों से आए हैं, लेकिन हम सब नीमच जिले की एक टीम हैं, जो एकता और प्रतिभा का प्रतीक है।

युवा उत्सव प्रभारी प्रो. सुदेश कलम ने कहा कि भारत की ज्ञान परंपरा को समझने के लिए हमें अपनी महान संस्कृति को जानना होगा वह संस्कृति जो पूरे विश्व को अपना परिवार मानती है।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में से प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन में नीमच जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

निर्णायक मंडल में सुरेश पाटीदार, नरेंद्र व्यास, और सुरेश प्रजापति (दादू) ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा अपनी कविताओं से भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का संचालन मुकेश मालवीय, सुमित मेड़ा और डॉ. स्मिता रावत ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. ममता बसेर ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE