BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2025, 11:51 am
NEWS : सांसद के जन्मदिन पर ब्राह्मण महासभा ने आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाकर किया सेवा कार्य, मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं आमजन के स्वास्थ्य संरक्षण को बढ़ावा देना रहा मुख्य उद्देश्य, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सांसद सी.पी. जोशी के जन्मदिवस के अवसर पर अखिल भारतवर्षीय श्री गुजरगौड़ ब्राह्मण महासभा की जिला इकाई द्वारा मंगलवार को आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं आमजन के स्वास्थ्य संरक्षण को बढ़ावा देना रहा।

महासभा जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा एवं जिला महामंत्री राजेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन प्रातः कलेक्ट्री चौराहा, चित्तौड़गढ़ पर किया गया, जहां समाज की जिला इकाई द्वारा आमजन को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाड़री, जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह रूद, रघु शर्मा, श्रवण सिंह राव, गौरव त्यागी सहित कई भाजपा पदाधिकारी, पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। काढ़ा वितरण कार्यक्रम में जिला आयुर्वेद चिकित्सालय प्रभारी डॉ. दीपाली देराश्री एवं नर्सिंग स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष गौरव शर्मा, शिवशंकर व्यास, डॉ. हरीश उपाध्याय, अशोक उपाध्याय, नंदकिशोर जोशी, पवन शर्मा (विप्र वाहिनी), योगेश आरो, ओम शर्मा दुर्ग, ललित शर्मा, एडवोकेट ओम शर्मा, वेदप्रकाश पंचोली, नरेशदत्त व्यास, सुनील गुजरगौड़, नवीन सारथी, राजेंद्र व्यास, सुरेंद्र गील, सूरज कटियां, दया शर्मा, देवेंद्र गील, अर्जुन शर्मा, बबलू पंडित, कालू शर्मा, चेतन शर्मा, दर्शन चतुर्वेदी, गोपाल शर्मा, किशन शर्मा, प्रकाश भट्ट, विकास व्यास सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने सांसद सी.पी. जोशी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस सेवा कार्य से समाज में स्वास्थ्य जागरूकता एवं सेवा भावना का संदेश प्रसारित हुआ।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE