चित्तौड़गढ़। नगर पालिका कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर में आज बुधवार, 5 नवंबर को पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर के महंत श्रीरामजी शरण महाराज ने बताया कि प्रत्येक माह की पूर्णिमा पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाता है। इसी परंपरा के तहत इस माह का सुंदरकांड पाठ रात्रि 8 बजे से आरंभ होगा।
पाठ के पश्चात महाआरती एवं श्रद्धालुओं के लिए अमृतमयी खीर प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
महाराज श्री ने नगरवासियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान श्रीराम एवं हनुमानजी के आशीर्वाद का लाभ लेने की अपील की है।