मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद मीना के मार्गदर्शन में वायडीनगर थाना अंतर्गत मुलतानपुरा चौकी पुलिस ने नकली नोट छापने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।
मंदसौर पुलिस की इस बड़ी और सफल कार्रवाई की गृह मंत्रालय ने भी सराहना की है। मंत्रालय ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए पुलिस की इस उत्कृष्ट कार्यवाही की प्रशंसा की है।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में नकली नोट और प्रिंटिंग सामग्री बरामद की है। यह गिरोह लंबे समय से देश और विदेश में सक्रिय था।
मंदसौर पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से जिले की कानून-व्यवस्था को मजबूती मिली है और नकली नोटों के कारोबार पर करारा प्रहार हुआ है।