BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2025, 5:30 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ में मौसम ने बदली करवट, एक ही रात में बढ़ी ठंडक, तापमान में आई गिरावट, अब साफ और ठंडा रहेगा मौसम का मिजाज, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। मंगलवार को लोगों ने एक ही रात में ठंडक महसूस की। जिले में रात का तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया। जहां पिछले दिनों दिन में तेज धूप और हल्की गर्मी बनी हुई थी, वहीं अब रातें ठंडी होने लगी हैं। मौसम साफ होते ही तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस घटा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को यह क्रमशः 31.5 और 20.9 डिग्री था। एक ही रात में तापमान गिरने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। पिछले हफ्ते तक जिले में हल्की बारिश और बादलों का असर था। बारिश रुकने के बावजूद बादलों के कारण तापमान में गर्माहट बनी हुई थी। लेकिन आसमान साफ होते ही ठंडी उत्तरी हवाओं ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अब अगले एक हफ्ते तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है, हालांकि रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE