मंदसौर। मध्य प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तेजपाल सिंह शक्तावत ‘धाकड़ी’ के पूज्य पिताश्री जुझार सिंह शक्तावत के निधन पर उनके निवास स्थान पहुंचकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।