BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल एमपीआरडीसी करेगी पोल.. <<     REPORT : नीमच के पर्यटन विकास में निवेश की तैयारी, AB.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : नशे के खिलाफ नीमच पुलिस का बड़ा अभियान,.. <<     KHABAR : आयुर्वेद चिकित्सा शिविरों में उमड़ा.. <<     REPORT : जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न,.. <<     KHABAR : अच्छी पैदावार की तैयारी में किसान, खेतों.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे 105 वर्ष के भगतराम मुकाती.. <<     BIG NEWS : सीजेपी की दोबारा आंदोलन की चेतावनी,.. <<     KHABAR : जन्मस्थली नीमच में गौरव के साथ मना.. <<     KHABAR : नीमच नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया ने.. <<     BIG REPORT : दिनभर चली नपा की अतिक्रमण हटाओ मुहिम,.. <<     NEWS : गो सम्मान आह्वान अभियान की विशाल यात्रा,.. <<     खरगोन में किसान कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2025, 11:39 am
KHABAR : प्रांतीय जन स्वास्थ्य रक्षक कल्याण संगठन (मप्र) के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शिव नारायण गुर्जर का भव्य उत्साह के साथ मनाया जन्मदिन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। प्रांतीय जन स्वास्थ्य रक्षक कल्याण संगठन (म.प्र.) के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष एवं भारतीय प्राथमिक चिकित्सा परिषद के प्रभारी डॉ. शिव नारायण गुर्जर का जन्मदिन बुधवार को होटल पेट पूजा, नीमच में भव्य स्तर पर हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, नीमच विधानसभा के विधायक दिलीप सिंह परिहार एवं पूर्व कृषि व जनपद अध्यक्ष उमराव सिंह गुर्जर उपस्थित रहे। अतिथियों ने डॉ. गुर्जर को माला पहनाकर और साफा बांधकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर दक्षिण मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष मधुसूदन राजोरा, डॉ. अशोक जैन (पुखरतन हॉस्पिटल), डॉ. अभिषेक तिवारी (आशा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल), डॉ. स्वप्निल वधवा (वधवा हॉस्पिटल), केयरवेल हॉस्पिटल के डायरेक्टर शरद जैन तथा ज्ञानोदय मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के योगेश सर सहित अनेक चिकित्सकों और गणमान्य नागरिकों ने भी डॉ. गुर्जर को जन्मदिन की बधाई दी।

कार्यक्रम में डॉ. दशरथ सिंह सोनगरा (जिलाध्यक्ष, जन स्वास्थ्य रक्षक संगठन), डॉ. हयात कुरैशी, डॉ. जगदीश गुर्जर, डॉ. गिरीश शुक्ला, डॉ. रामलाल शर्मा, डॉ. किशोरदास बैरागी, डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत, डॉ. कुशल चौधरी, डॉ. अंतिम मोगरा, डॉ. महानंद बैरागी, मदन नायक, डॉ. हेमंत अग्रवाल, डॉ. भरत गुर्जर सहित सैकड़ों जन स्वास्थ्य रक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

डॉ. शिव नारायण गुर्जर लंबे समय से सामाजिक, स्वास्थ्य एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे जन स्वास्थ्य रक्षक संगठन में तहसील अध्यक्ष, जिला प्रवक्ता, जिला अध्यक्ष के पदों पर रह चुके हैं तथा वर्तमान में कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। सामाजिक क्षेत्र में उन्होंने नीमच गुर्जर देवसेना के तहसील एवं जिला अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और वर्तमान में अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना म.प्र. के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।

डॉ. गुर्जर के पास जन स्वास्थ्य रक्षक डिप्लोमा, बी.ए.एम.एस. की डिग्री सहित हेल्थ केयर में पीएचडी (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) की उपाधि है, जिसके लिए उन्हें वर्ष 2022 में पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु द्वारा दिल्ली में सम्मानित किया गया था।

वे वर्तमान में देव क्लिनिक, जीरन में चिकित्सीय सेवाएं प्रदान कर रहे हैं तथा देव पैरामेडिकल सेंटर, नीमच के डायरेक्टर हैं, जिसके माध्यम से प्रदेश स्तर पर विभिन्न पैरामेडिकल कोर्स संचालित किए जाते हैं। डॉ. गुर्जर का जीवन जन सेवा, स्वास्थ्य उन्नयन और समाजहित की भावना को समर्पित रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE