शाजापुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 14 नवम्बर 2025 को मक्सी में संभावित भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए आज विधायक अरुण भीमावद, कलेक्टर ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत एवं डॉ. रवि पाण्डे ने रोड शो, सभा स्थल, हेलीपेड, भूमिपूजन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेस्ट हाउस मक्सी में अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए।
इस दौरान जिला सीईओ अनुपमा चौहान, कार्यकारी निदेशक एमपीआईडीसी राजेश राठौर, अनुविभागीय अधिकारी मनीषा वास्कले, डिप्टी कलेक्टर नेहा गंगारे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण भी मौजूद थे।