मनासा। ग्राम पंचायत फुलपुरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम घाडखेड़ी एवं जुनापानी के ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार कुकड़ेश्वर को आवेदन सौंपकर दोनों ग्रामों को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों ही ग्राम अभी तक शासकीय राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हैं, जिसके कारण उन्हें शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित रहना पड़ रहा है और कई प्रशासनिक कार्यों में कठिनाइयाँ आ रही हैं।
जानकारी के अनुसार, घाडखेड़ी और जुनापानी ग्राम फुलपुरा पंचायत से लगभग 3.15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं, जहाँ की आबादी 600 से अधिक है। ग्रामीणों ने शासन से मांग की है कि दोनों ग्रामों को राजस्व ग्राम घोषित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से मिल सके। यह जानकारी अंबालाल गुर्जर द्वारा दी गई।