BREAKING NEWS
KHABAR : शिक्षकों की वरिष्ठता और पुरानी पेंशन पर.. <<     BIG VIDEO NEWS: हड़ताल खत्म, सफाईकर्मियों की.. <<     KHABAR : धनतेरस पर गेंदे के फूलों से महका सरवानिया.. <<     BIG NEWS : पहले चक्का जाम, फिर पानी के टैंकर का.. <<     शाजापुर में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना,.. <<     KHABAR : टीआई हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब.. <<     KHABAR : हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ का कड़ा फैसला,.. <<     KHABAR : अनुदान प्राप्त शिक्षकों को 7वें वेतनमान.. <<     BIG NEWS : गांव के हर परिवार को मिला अपनी संपत्ति का.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर के आण आश्रम में 22 नवंबर को होगा.. <<     देवास पुलिस का 'सुपर कॉप' एक्शन: गीताश्री.. <<     धनतेरस पर खरगोन के बाजारों में जमकर बरसा धन,.. <<     KHABAR : रेलवे स्टेशन पर बम की खबर निकली अफवाह,.. <<     VIDEO NEWS: दीपावली पर शाजापुर पुलिस का पहरा सख्त!.. <<     BIG NEWS : नीमच की यातायात व्यवस्था को लेकर कलेक्टर.. <<     VIDEO NEWS : मुरैना में CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान! 50 लाख.. <<     KHABAR : देवास में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2025, 8:20 pm
NEWS : मंगलमय चातुर्मास का हुआ समापन, धर्म मुनि मसा ने किया विहार, यात्रा में शामिल श्रावक-श्राविकाओं ने लगाए जयकारें, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ नगर में विगत चार माह से धर्म और ज्ञान की गंगा बहाने वाले स्पष्ट वक्ता,छोटे जैन दिवाकर धर्म मुनि म सा आदि ठाणा चातुर्मास समापन के पश्चात गुरुवार प्रातः प्रार्थना सभा के बाद गांधीनगर स्थित श्री जैन दिवाकर स्थानक भवन से विहार कर मीरानगरी जैन स्थानक पहुंचे। वहां उपस्थित श्रावक श्राविकाओं को मांगलिक प्रदान की। जहां मीरानगर जैन स्थानक अध्यक्ष लक्ष्मी लाल लोढ़ा और मंत्री पारसमल बाबेल ने सभी का स्वागत किया।विहार यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रावक श्राविका धर्म मुनि और संत साध्वी मंडल के साथ जैन दिवाकर के जयकारे लगाते हुए सम्मिलित हुए।धर्म मुनि म सा ने चित्तौड़गढ़ के धर्मावलंबियों से मिले स्नेह और भक्ति भाव को हमेशा याद रखने वाला बताया। विहार यात्रा में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान अध्यक्ष किरण डांगी, महामंत्री राजेश सेठिया,मंत्री प्रदीप बाबेल, कोषाध्यक्ष प्रदीप भड़कत्या,अखिल भारतीय जैन दिवाकर संगठन समिति अध्यक्ष डा आई एम सेठिया,श्री जैन दिवाकर संगठन समिति मंत्री सुधीर जैन,श्री जैन दिवाकर स्वाध्याय साधना संस्थान चितौड़गढ़ अध्यक्ष सुरेश सिंघवी,मंत्री पारस डांगी,सुरेश मेहता, सुजान भड़कत्या, श्री जैन दिवाकर युवक परिषद अध्यक्ष अर्पित बोहरा,मंत्री कुलदीप सिरोया,श्री जैन दिवाकर महिला परिषद अध्यक्ष संगीता चिपड़, महामंत्री स्मिता तरावत सहित बड़ी संख्या में श्रावक श्राविका सम्मिलित रहे। धर्म मुनि और केशव मुनि ने प्रातः 10 बजे मीरानगरी स्थानक से बिरला सीमेंट कॉलोनी विहार किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE